Jalandhar: Mehar Chand Polytechnic College को तुषार कपूर से मिला Best Polytechnic Award

Jalandhar: Mehar Chand Polytechnic College को तुषार कपूर से मिला Best Polytechnic Award

कॉलेज को 70 साल पूरे, विद्यार्थी मना रहे धूमधाम से प्लैटिनम जुबली

जालंधर, ENS: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए एक बार फिर उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के प्रिंसीपल जगरूप सिंह ने मुंबई में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से प्राप्त किया। इस पुरस्कार के लिए चयन एमिनेंट रिसर्च ब्रांड आइकन टीम की ओर से किया गया है। 

मुंबई में एमिनेंट रिसर्च की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रिंसीपल डाॅ. जगरूप सिंह ने कहा कि कॉलेज को यह पुरस्कार शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्लेसमेंट, अनुसंधान, पाठ्यचर्या और सह-पाठयक्रम क्षेत्रों में छात्रों की सराहनीय उपलब्धियों के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को 2022-23 के लिए निटर चंडीगढ़ से यह पुरस्कार पहले ही मिल चुका है। जो केंद्र सरकार का एक शोध संस्थान है। 

कॉलेज को इस संगठन से पांच बार पुरस्कार मिल चुका है और मेहरचंद पॉलिटेक्निक उत्तर भारत का एकमात्र तकनीकी संस्थान है, जिसे इस बार एनआईटीआर चंडीगढ़ से पुरस्कार मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना को 70 साल हो गए हैं और इस साल प्लैटिनम जुबली कॉलेज के छात्र-छात्राएं धूमधाम से मना रहे हैं। कॉलेज के एक कार्यक्रम को एनबीए की ओर से तीन साल के लिए एक्रिडेशन (मान्यता) भी मिल चुकी है।