पंजाबः पुलिस ने 12 घंटे में महिला के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

पंजाबः पुलिस ने 12 घंटे में महिला के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला पूजा के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल को अंजाम देने का कारण आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने बताया कि मृतक की शादी को 6 साल हो गए थे, आरोपी की पहली पत्नी से 2 बच्चे थे, जबकि जिस पूजा की हत्या हुई उसके भी 2 बच्चे थे। पूजा आरोपी की पहली पत्नी के बच्चों के साथ मारपीट करती थी। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में बच्चे की कोई भूमिका नहीं थी, हालांकि जानते हुए भी उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने कहा कि हम बच्चे को आरोपी नहीं बना रहे हैं।