Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, अमेठी में Smriti Irani पिछड़ी, Haryana में कांग्रेस आगे

Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, अमेठी में Smriti Irani पिछड़ी, Haryana में कांग्रेस आगे

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

  • 543 सीटों में से 541 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 261 और NDA 234 सीटों पर आगे चल रही है।
  • वाराणसी से PM Narendra Modi पिछड़े
  • उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में 80 सीटों में से INDIA गठबंधन 45 और NDA में 35 सीटों से आगे चल रही है।
  • नार्थ ईस्ट से कैन्हया कुमार पीछे।
  • करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है।
  • शुरूआती रुझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
  • मैनपुरी से सपा नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आगे चल रही है।
  • चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। 
  • माफिया किंग मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। 
  • कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह आगे चल रहे हैं।
  • कन्नौज से अखिलेश यादव ने भी बढ़त बना ली है। 

हरियाणा में बड़ा उल्टफेर

  • हरियाणा की करनाल सीट के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे 
  • शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के राज बब्बर आगे

हिमाचल के शुरूआती रूझान

  • कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज अब 25,000 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 12,730 मतों, मंडी सीट से कंगना रणौत 9733 मतों व शिमला से सुरेश कश्यप 9828 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 
  • धर्मशाला में सुधीर शर्मा आगे 
  • धर्मशाला में विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3271 3 के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी 26362 मतों के साथ पीछे हैं। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत 1200 मतों से आगे हैं।
  • भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड 
  • कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड मिल गई है।  राजीव भारद्वाज 46669 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के आनंद शर्मा को 26029  मतों के साथ पीछे हैं। बिलासपुर जिले में अनुराग ठाकुर को 2179 की लीड मिली है। कांग्रेस के सतपाल रायजाता पीछे हैं।