फगवाड़ा : श्री राम जन्मभूमि की खुशी में निकाला जा रहा है विशाल भगवा मार्च, देखें वीडियो

फगवाड़ा : श्री राम जन्मभूमि की खुशी में निकाला जा रहा है विशाल भगवा मार्च, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार :  भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में चल रहा है। जनवरी माह में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरे भारत भर के हिन्दूओं में उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन भारत के अलावा विदेशों भी इसकी चर्चा है। 

श्री राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के उपलक्ष में अरदास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 1 जनवरी को भगवा मार्च निकाला जा रहा है। जो की हनुमत दुर्गा मंदिर चौड़ाखू से आरंभ होकर शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों में से होता हुआ प्राचीन शिव मंदिर में समाप्त होगा।