फगवाड़ा : महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, देखें वीडियो

फगवाड़ा : महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, देखें वीडियो

फगवाड़ा : महिला के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव भाबियाना में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसे परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान कुलदीप कौर पत्नी सतपाल सिंह वासी भाबियाना के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक महिला की जहरीला पदार्थ खाने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया था। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।