पंजाबः हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

श्मशान घाट में सफाई के दौरान लिफाफे में से दो पुराने हैंड ग्रेनेड बरामद हुए

पंजाबः हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप
पंजाबः हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

पटियालाः  पंजाब के पटियाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के गांव बारन के पास बने श्मशान घाट में से 2 पुराने हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट में सफाई के दौरान लिफाफे में से दो पुराने हैंड ग्रेनेड और 17 कारतूस बरामद हुए है। 

इस मामले को लेकर श्मशान घाट के कर्मचारी ने पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं पुुलिस अधिकारियों ने जालंधर में हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने वाली टीम को इसके बारे में जानकारी दे दी है।