पंजाबः ठंड ने तोड़ा 53 साल का रिकार्ड, कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें वीडियो

पंजाबः ठंड ने तोड़ा 53 साल का रिकार्ड, कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं जिले में ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, 1 जनवरी को दिन के न्यूनतम तापमान ने 53 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 1 जनवरी को दिन का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जबकि इस दिन का सामान्य तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है, जोकि 1970 के बाद से सबसे कम तापमान था। हालांकि रात का तापमान सामान्य से अधिक है। उन्होंने कहा कि आज का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का सामान्य तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। इस कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक गहरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। इस बीच डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है।