PM मोदी पर टिप्पणी मामलाः एक्शन में भारत सरकार! 

PM मोदी पर टिप्पणी मामलाः एक्शन में भारत सरकार! 

नई दिल्ली: मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते हुए देखा गया। बता दें कि, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच मालदीव के हाई कमिश्नर मंत्रालय पहुंचे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के राजनेताओं की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया।

क्या है पूरा मामला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पहले मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में भारत से द्वीप राष्ट्र से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा, जो तीन प्रतिभाशाली विमानों की गश्त के संचालन के लिए तैनात हैं। हालांकि, जिस चीज़ ने भारतीयों के बीच वास्तव में गुस्सा पैदा किया, वह मालदीव के राजनेताओं की टिप्पणियां थीं, जिन्हें नस्लवादी करार दिया गया और जिसके कारण कई भारतीय ने मालदीव के खिलाफ पर्यटन बहिष्कार का आह्वान भी कर रहे हैं।

एक्शन में भारत सरकार!

अब इन सबके बीच माना जा रहा है कि मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब को भारत सरकार ने तलब किया. न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इब्राहिम को विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2023 में ही, भारत से 161,751 लोग मालदीव पहुंचे थे, जो कुल आगमन का लगभग 20 प्रतिशत है। अब सोशल मीडिया पर लोग मालदीव के बजाय लक्ष्य. दीप जाने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने भी लक्ष्य.दीप से शानदार तस्वीरें शेयर की थीं।

मावदीव को भारत के टूरिस्ट की जरूरत

बता दें कि भारतीय टूरिस्ट हर साल बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं। साल 2018 में भारत से इतने ज्यादा सैलानी मालदीव पहुंचे थे कि भारत मालदीव में टूरिस्ट्स आगमन का 5वां सबसे बड़ा सोर्स था। जानकारी के मुताबिक 14,84,274 पर्यटकों में से लगभग 6.1% (90,474 से अधिक) टूरिस्ट भारत से थे। हालांकि 2019 में भारत से मालदीव जाने वाले सैलानियों की संख्या 2018 की तुलना में बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई थी। 2019 में 1,66,030 सैलानी मालदीव गए थे।