पंजाबः किसानों ने सरकारी अधिकारियों से लगवाई पराली को आग, देखें वीडियो 

पंजाबः किसानों ने सरकारी अधिकारियों से लगवाई पराली को आग, देखें वीडियो 

बठिंडाः बुर्ज मेहमा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसानों की अनोखी गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। दरअसल, गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई हुई थी। इस दौरान वहां पर मौजूद किसानों द्वारा विरोध किया जाने लगा। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन टीम का घेराव कर लिया। किसानों और अधिकारियों में चली बहस के बाद किसानों ने प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई। वहीं इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारियों द्वारा पराली जलाने से रोकने का कहा जा रहा था, लेकिन किसानों द्वारा सरकारी अधिकारी को आग लगाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। जिसके बाद सरकारी अधिकारी को मजबूरन पराली को आग लगानी पड़ी। वहीं इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद बठिंडा के डीसी शौकत अहमद का बयान सामने आया है। डीसी ने इस मामले को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि आज वह खुद घटना वाली जगह का दौरा करने जाएंगे। डीसी ने कहा कि किसानों ने पराली को जलाने से आए रोकने वाले अधिकारी को जबरदस्ती पराली को आग लगाने के लिए मजबूर किया है। किसानों की यह सरेआम गुंडागर्दी है।