पंजाब : इलाकानिवासियों ने पोल्ट्री फार्म बंद करवाने की मांग की, देखें वीडियो

पंजाब : इलाकानिवासियों ने पोल्ट्री फार्म बंद करवाने की मांग की, देखें वीडियो

होशियारपुर : विधानसभा हलका मुकेरियां के गाँव मुशाहपुर चक्कबइयाँ में गांव के बीचोबीच पोल्ट्रीफार्म होने की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हुया है। मुर्गीखाने की वजह से घरों में हर समय बदबू और मक्खियों ने गांववासियों का अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। घरों के अंदर और बाहर हर जगह बस मक्खियां भिनभिनातीं दिखाई देतीं है। इस समस्या पर अधिक जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई सालों से है। गांव के ज्यादातर लोग फ़ौज से रिटायर्ड है और कुछ अभी भी भारतीय सेना में सेवा निभा रहे हैं। गांव में ज्यादातर सभी आलिशान मकान है पर इन घरों में कोई रहना नहीं चाहता। लोगों ने बताया की घर में अंदर और बाहर हर जगह मक्खियां ही मक्खियां है।

जिस कारण हमारा जीना दूभर हुआ है। इस विषय पर गांव की महिलाओं ने बताया कि हमें खाना बनाने में भी बहुत दिक्कत आती है। मक्खियों की वहज से दूषित खाना खाने से हमारे बच्चे बीमार रहते है। यहां तक की हमारे घरों में रिश्तेदार भी आना पसंद नहीं करते। सभी गांव के लोग अपना घर बेचने तक को मजबूर हैं। इस विषय पर हमने कई बार उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की। परंतु आज तक कोई कारवाही नहीं हुई। सभी गांववासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पोल्ट्री फार्म को बंद करवाया जाए। वरना गाँव में कभी भी कोई बड़ी महामारी फैल सकती है।