डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण  स्वच्छ रखने की ली गई शपथ

डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण  स्वच्छ रखने की ली गई शपथ

ऊना/सुशील पंडित : डीएवी सेनटेनरी  पब्लिक स्कूल, ऊना में  स्वयंसेवियों  द्वारा' स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई| इसमें लगभग 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया| एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवियों  को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने आपको अपने समाज को व देश को स्वच्छ रखने का प्रण लेना होगा| किसी भी मनुष्य की सभ्यता और संस्कृति का पता उसके रहन सहन और स्वच्छ वातावरण से ही चलता है|

विद्यालय स्तर पर सफाई के प्रति छोटे-छोटे प्रयास कर हम स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं| प्राचार्य अतुल महाजन ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता की शुरुआत खुद से शुरू कर देश तक ले जानी है| स्वच्छता हमारे स्वभाव का अंग होना चाहिए |स्वच्छता का दायित्व केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं, बल्कि हम सबका है |वास्तव में आंतरिक संस्कार और सामाजिक व्यवस्था  के इक्ट्ठे प्रयास से स्वच्छता हो सकती है| केंद्र व राज्य सरकार द्वारा  स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  कार्यक्रम आयोजन करना सराहनीय प्रयास है|