जालंधरः रिकॉर्ड मतों से जीते सुशील रिंकू, आप कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डालकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

जालंधरः रिकॉर्ड मतों से जीते सुशील रिंकू, आप कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डालकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

जालधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। आप पार्टी ने उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 1999 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। लेकिन आप पार्टी ने विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत के बाद आज एक बार फिर से लोकसभा सीट जीतकर इतिहास रच दिया। सुशील रिंकू ने इस जीत के साथ बाद पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस साफ हो गई है। इसी के साथ लोकसभा में पंजाब से फिर आप का खाता खुल गया है। इससे पहले भगवंत मान इकलौते सांसद बने थे, लेकिन अब सुशील रिंकू बन गए है। लोकसभा सीट में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला है। इस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भांगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया गया।