जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सासंद सिमरजीत मान, सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2bhk फ्लैट को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के लतीफपुरा इलाके में प्रशासन द्वारा बीते कुछ दिन पहले लोगों के घरों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से कई घरों पर पीला पंजा चलाया गया। जिसके बाद लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों का हाल जानने के लिए कई सियासी पार्टियों के लीडर लतीफपुरा में पहुंच रहे है। वहीं आज संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहुंचे। इस दौरान सासंद मान ने बेघर हुए लोगों की समस्याए सुनी। मान ने बेघर हुए लोगों की समस्यों को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते कहा कि यह सरकार पंजाब में लोगो को बेघर करने के लिए बनी है।

आए दिन आप सरकार में पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। जिसको लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। बल्कि लोगों को बेघर कर रही है। मान ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं पार्लियामेंट में लिखित तौर पर दूंगा। अगर उन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया तो उसमें भी जरूर बोलूंगा। मान ने कहा कि सरकार ने कहा है कि इन बेघर हुए लोगो को 2bhk फ्लैट दिए जाएंगे। वह तो करीब 20 साल पहले से बने हुए है। अब तो वह भी खंडर बन गए है। हमे ऐसे फ्लेट नहीं चाहिए।