जालंधरः ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ'त

जालंधरः ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ'त

जालंधर, ENS: महानगर के थाना 6 के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान एएसआई बलदेव सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी 624 करोल बाग के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएआई की तबीयत खराब होने के कारण उसे पहले कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनका बेटा गुरप्रीत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आ गया। जहां एएसआई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार एएसआई बलदेव सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने सरकारी छुट्टियां ली हुई थी। जिसके बाद उनका उपचार चल रहा है। इस दौरान देर रात हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।