पंजाबः स्कूलों और दफ्तरों के समय में हुआ बदलाव

पंजाबः स्कूलों और दफ्तरों के समय में हुआ बदलाव

चंडीगढ़ः रक्षा बंधन के पर्व को लेकर सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों के कर्मियों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने राखी के त्योहार के मद्देनजर राज्यभर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। दरअसल,  पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचना अनुसार राखी का त्योहार 30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर, स्कूल आदि 2 घंटे देरी से खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे का है, इसलिए राखी के त्योहार पर 30 अगस्त को दफ्तरों के खुलने का समय 11 बजे होगा।

वहीं पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार समूह स्कूलों का समय सुबह 8 बजे का है, जो 30 अगस्त को 10 बजे खुलेंगे। हालांकि दूसरी ओर रक्षा बंधन के पर्व को लेकर लोगों में असंमज की स्थिति बनी हुई है। रक्षा पर्व 30 को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को, इसको लेकर सभी के मन में कंफ्यूजन है। दरअसल भद्रा के समय के कारण ऐसा हो रहा है।