जालंधरः नगर निगम दफ्तर में हुई झड़प में चली कुर्सियां, भारी पुलिस फोर्स तैनात, माहौल तनावपूर्ण

जालंधरः नगर निगम दफ्तर में हुई झड़प में चली कुर्सियां, भारी पुलिस फोर्स तैनात, माहौल तनावपूर्ण

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दफ्तर में बैठे कर्ल्क पर कर्मियों ने हाथापाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस कुर्सियों से हमला किया गया। इस हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं क्लर्क रिंकू को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक धरने को लेकर कर्मी बैठे हुए थे। इस दौरान एक नामी नेता के लोग भी धरने पर बैठे हुए थे। सूत्रों के अनुसार दोनों में पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक- दूसरे पर कड़े और अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया। गौरतलब हैकि कुछ दिन पहले ही निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल ने चार्ज संभाला है। उनके चार्ज संभालते ही निगम कार्यालय में इतनी बड़ी घटना का घटित होना यह दर्शाता है कि निगम कार्यालय में नेताओं की गुटबाजी को किसी अफसर की परवाह नहीं है।