जालंधरः दादा कॉलोनी में गोलियां चलने की CCTV आई सामने

जालंधरः दादा कॉलोनी में गोलियां चलने की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: छोटा सईपुर में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चलाई थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई जा रही है। बता दें कि एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर के नजदीक इक्ट्ठा हुआ था। जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने के मामले में पांच व्यक्ति मौके से फरार हो गए है।

वहीं दूसरी ओर एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर जा रहे है। जल्द ही सारी घटना क्लीयर कर दी जाएगी। बताया जा रहा है की इस घटना दौरान 18 गोलियां चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 8 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने राजा सईपुरिया को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि हाल ही में सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुले में फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।