आज का राशिफल, 11 मार्च 2024

आज का राशिफल, 11 मार्च 2024

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 2 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। यदि इस राशि कन्याओं की शादी नहीं हो रही है, या कोई रूकावट आ रही है, तो वह कन्याएं सौभाग्य बिसा यंत्र धारण करें।

मिथुन राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का स्पोर्ट मिल सकता है। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज करना चाहिए।

कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति है। आज के दिन मंदिर में मिठाई का दान करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कन्या राशि- आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। महिलाए आज शॉपिंग पर जाएंगी, जहां वह थोड़ा अधिक पैसा खर्च कर सकती है।

तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है, इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा फायदेमंद होगी। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि- आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि- आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। घर से चंदन का तिलक लागाकर बहार निकालें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।