पंजाब : सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

पंजाब :  सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

अमृतसर: जिले के बाबा बकाला स्थित सिविल अस्पताल में ईसीजी कराने आए एक व्यक्ति लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से अस्पताल में दहशत फैल गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर की बेल्ट में फंसा रखी थी और लेटे हुए ही रिवाल्वर से गोली चल गई।

जिससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची गई है। हालत गंभीर होने के कारण मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।