पंजाब: कौमी इंसाफ मोर्चे में खूनी झड़प, एक का कटा हाथ

पंजाब: कौमी इंसाफ मोर्चे में खूनी झड़प, एक का कटा हाथ

चंडीगढ़: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन में रविवार सुबह खूनी झड़प हो गई। निहंगों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। जिसमें एक निहंग सिंह का हाथ काट दिया गया। उसे मोहाली के 6 फेज स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटनास्थल पर हालात सामान्य है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई थी। मामले इतना बढ़ गया कि दोनों ग्रुपों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख पुकार के बीच तुरंत लोग भी एकत्र हुए बताया गया है कि अन्य लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में मोर्चा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है।