पंजाब : 38 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

पंजाब : 38 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब में नशा बेचने और खरीदने के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा खत्म होने का नाम नही ले रहा। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां अंतरराज्यीय नशा तस्करी की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ जोन ने पंजाब और झारखंड में चलाए जा रहे अंतरराज्यीय अफीम रैकेट के मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। सूत्रों के अनुसार NCB टीम ने पंजाब हरियाणा सीमा पर शंभू बैरियर पर किआ सेल्टोस कार को रोका। कार की गहन तलाशी में 38.080 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद NCB ने लुधियाना के रहने वाले कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

इस रैकेट का मुख्य सरगना लुधियाना का 47 वर्षीय आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के लुधियाना स्थित घर की भी तलाशी ली है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस मामले में जल्द NCB के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। NCB के अधिकारियों ने घर से कई दस्तावेज और अन्य सामान अपने कब्जे में लिए हैं। इस बीच जब NCB के जोनल निदेशक IRS अमनजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि की, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।