लुधियाना : भाजपा की अहम बैठक, बिट्टू को मजबूत करने पर होगी चर्चा

लुधियाना : भाजपा की अहम बैठक, बिट्टू को मजबूत करने पर होगी चर्चा

लुधियाना : हाल ही मे कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी ने लोक सभा टिकट का उम्मीदवार घोषित किया है।  बिट्टू को मजबूत करने के लिए  जिला भाजपा द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक भाजपा मुख्यालय दाना मंडी नजदीक होगी।  जिसका संबोधन  पूर्व राज्य सभा सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक करेंगे तथा उनके साथ हरजीत ग्रेवाल भी मौजूद रहेंगे। 

मीटिंग में भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान भी वर्करों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के वर्कर और कुछ पदाधिकारियों रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट मिलने का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे है। ग्राउंड लेवल पर भाजपा के पदाधिकारियों और वर्करों को पार्टी सीनियर लीडरशिप समझाने मे जुटी है। आज होने वाली भाजपा की मीटिंग मे यह मुद्दा अहम होगा।