जालंधरः एक्टिवा और बाइक की टक्कर में महिला घायल, देखें वीडियो

जालंधरः एक्टिवा और बाइक की टक्कर में महिला घायल, देखें वीडियो

जालंधर/वरुणः सेंट्रल टाउन में एक्टिवा सवार महिला और बाइक सवार युवक की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे दौरान महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे थाना 3 के पुलिसकर्मी बाइक सवार आदर्श को काबू कर थाने ले गए। जबकि घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए थाना 3 के पुलिसकर्मी ने बताया कि बाइक सवार युवक को थाने ले जाया जा रहा है। वहीं घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसके बाद घायल महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं दूसरी ओर बाइक सवार आदर्श का कहना है कि बैंक से पैसे जमा करवा कर आ रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार महिला काफी तेजी से आ रही थी। इस दौरान उसने पीछे से बाइक को धीरे करना शुरू कर दिया था। लेकिन महिला की एक्टिवा तेज गति से होने के कारण वह उसकी बाइक से टकरा गई। आदर्श का कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है कि मेरी गलती के कारण एक्टिवा सवार महिला घायल हुई है।