जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिटी पुलिस ने कपूरथला के नशा तस्कर को किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव बादशाहपुर, कपूरथलाके रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदरसिंह कंबोज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में तस्करी की डिलीवरी देने आ रहा है।

जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर एक्टिवा वापिस मोड़ने की कोशिश की। जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काब कर लिया। आरोपी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। सीआईए इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ होशियारपुर और कपूरथला में एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस पहले भी दर्ज हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।