जालंधरः इंसानियत शर्मसार! पिता के कारण ठंड से 4 दिन के बच्चे की हुई मौ'त

जालंधरः इंसानियत शर्मसार! पिता के कारण ठंड से 4 दिन के बच्चे की हुई मौ'त

जालंधर, ENS: महानगर में घने कोहरे के कारण जहां लोगों का ठंड से बुरा हाल हो रहा है। वहीं घने कोहरे में इंसानियत शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। दरअसल,फिल्लौर में परिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी और 4 दिन के बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। इस कड़ी ठंड के कारण 4 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीतू के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी पत्नी के साथ अकसर मारपीट करता था। वहीं महिला के भाई अजय ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी जीतू निवासी गांव चक्क साबू से हुई है।

जब उसकी बहन गर्भवती हुई तो उसके पति जीतू ने संगीता से कहा कि वह उसकी शादी अपनी छोटी बहन से करवा दे। वह दोनों को अच्छे से रखेगा। पत्नी नहीं मानी तो मारपीट करने लगा। जीतू का साथ रिश्ते में लगते उसके भाई इंद्रपाल व उसकी पत्नी रीना भी दे रहे थे। पिछले हफ्ते उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। उसके पति ने उसे फिर शादी करवाने को कहा। वह नहीं मानी तो शनिवार को उसे और 4 दिन के बच्चे को बिना गर्म कपड़ों के घर के बाहर निकाल दिया। रात में मां और बेटे की तबीयत बिगड़ गई। ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई।

भाई ने बताया कि वह सुबह बहन से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसकी हालत खराब थी। अजय ने कहा कि कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। वह बहन को बाइक रेहड़े पर डाल कर 15 किमी दूर सरकारी अस्पताल फिल्लौर पहुंचा। डॉक्टरों ने खराब हालत देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को श्मशान में दफनाने के अगले दिन जीतू ने संगीता से कहा कि लड़का तो मर गया, अब तुम भी मरने वाली हो। थाना फिल्लौर में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि सुनीता के पति के खिलाफ शिकायत मिली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।