जालंधरः शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले लड़के पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधरः शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले लड़के पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधरः पिछले दिनों दिल्ली से आई निधि नामक लड़की ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर एक युवक पर शारीरिक शोषण और लाखो रुपए लेने की आरोप लगाए थे। निधि का कहाना है कि पुलिस ने उक्त लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पर 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। दिल्ली की निधि ने पुलिस को मारपीट की सीसीटीवी फुटेज बैंक अकाउंट डिटेल भी दी है।

दिल्ली से आई निधि ने मीडिया को बताते हुए जानकारी दी है की shaadi.com के जरिए उक्त युवक दुष्यंत भनोट ने उससे बात करनी शुरू की और कुछ दिन बाद उससे मिलने चंडीगढ़ आया था। ऐसे ही वह कुछ दिनों बाद फिर मिले और उसके बाद युवक ने अपनी बहन के साथ उसे सोलन ले गया था। निधि ने बताया दुष्यंत भनोट की उसे शादी का ऐसा झांसा दिया और उसे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए और शारीरिक संबंध भी बनाएं। 

कई महीने लड़का उसे अपने झांसे में लेकर शारीरिक शोषण करता रहा और लाखों रुपए ऐंठता रहा था। जब बार-बार कहने पर दुष्यंत भनोट से शादी करने की बात की गई तो वह बहाने लगाने लगा और कुछ दिनों बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जब वह लड़के के साथ शादी की बात करने उसके घर गई तो वहां भी लड़का उसके साथ गालियां और धमकियां देने लगा। फिर एक निजी होटल में आकर दुष्यंत भनोट उसने उसके साथ मारपीट की जिसकी सीसीटीवी फुटेज उसने पुलिस को दी और अपनी बैंक डिटेल जिस लड़के को रुपए ट्रांसफर किए गए थे वह भी पुलिस को सबूत के आधार पर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा लड़की की बात shadi.com के जरिए आरोपी दुष्यंत भनोट से हुई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी दुष्यंत भनोट ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और उसे लाखों रुपए लिए गए थे। 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने बताया कुछ दिन पहले निजी होटल में लड़के ने लड़की के साथ मारपीट की थी जिसकी एमएलआर लड़की ने कटवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी पर 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।