नैणमां वाया दुलैहड बस चलवाने पर उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त 

नैणमां वाया दुलैहड बस चलवाने पर उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त 

ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना से नैणमां वाया दुलैहड बस चलवाने  पर उपमुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का दुलैहड के स्थानीय लोगों ने धन्यवाद किया है।  जानकारी  देते हुए ग्राम पंचयात  प्रधान नंद किशोर , जगजीत , रवि, संजीव, राकेश, पवन, मोनी ठाकुर ने बताया की उप मुख्यमंत्री के आदेशानुसार करीब 20 साल बाद  इस रूट को चलाया गया है बस चलाने  के उपरांत जगह जगह लोगों ने खुशी जाहिर की और लड्डू बांटे। बीटन में बस आने पर जोरदार स्वागत व मुकेश अग्निहोत्री का स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया।