संजीव ठाकुर बने अध्यक्ष तो विजय महासचिव व मोहन कुंडलस बने चेयरमैन

 संजीव ठाकुर बने अध्यक्ष तो विजय महासचिव व मोहन कुंडलस बने चेयरमैन

रैजीडेंट वैल्फेयर सनसिटी प्रोजेक्ट सोसाईटी का सर्वसम्मति से किया गया गठन

बद्दी\सचिन बैंसल: साई रोड बददी पर स्थापित सनसिटी कालोनी में आवासीय कल्याण सभा का गठन कर दिया गया है। बददी शहर के बीचों बीच इस कालोनी में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए रविवार को आम सभा व चुनाव रखे गए थे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सह कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए थे। बैठक में सर्वसम्मति से बददी के संजीव ठाकुर को रैजीडेंट वैल्फेयर सोसाईटी सनसिटी प्रोजेक्ट बददी का अध्यक्ष पद सौंपा गया वहीं विजय केशव को महासचिव तथा रमेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष पद से नवाजा गया।

इसके अलावा पंकज भंडारी व संजू लबाना को उपाध्यक्ष, मोहित गोयल को संयुक्त सचिव, मोहन लाल कुंडलस को चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा जगदीश कुमार , मनोज कुमार बंसल, अनिल ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  इस अवसर पर मदन लाल चौधरी पूर्व प्रधान नगर परिषद बददी के अलावा वार्ड 9 के पार्षद सुरजीत सिंह चौधरी, मास्टर मनराज सिंह, बांट सिंह , प्रीतम सिंह,अनिल ठाकुर, गुरदेव चौधरी, नीरज, परवीन गुप्ता नीरज, बंत सिंह, बंत सिंह, ललित ठाकुर, दिनेश कौशल,मनीष बरकतू, हैरी ठाकुर, राम जपीत मौर्या, संदीप कुमार, मनोज शाह, राम मिलन अफसार,अश्वनी ठाकुर, राजिंदर गोयल, प्रवीण जैन सहित सनसिटी वासियों की मोजूदगी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सनसिटी प्रोजेक्ट बददी का गठन  किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव ठाकुर व चेयरमैन मोहन लाल कुंडलस ने बताया कि कालोनी की सारी समस्याओं को चरणबद्व तरीके से हल किया जाएगा। सब सदस्यों से मिलकर विकास कार्यों की चर्चा होगी। उन्होने कहा कि जो काम प्रशासन के होंगे उन मुददों को प्रशासन को समक्ष उठाया जाएगा।