पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक और उनके पति पर विजिलेंस ने कसा शिंकजा, लिया हिरासत में!

पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक और उनके पति पर विजिलेंस ने कसा शिंकजा, लिया हिरासत में!

फिरोजपुरः देहात से हाल ही में भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक और उनके पति लाडी गहरी को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक सतकार कौर और उनके पति पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सत्कार कौर और उनके पति के खिलाफ विजिलेंस के पास आमदनी से ज्यादा जायदाद बनाने के मामले में शिकायत चल रही थी , जिसमें विजीलेंस विभाग द्वारा उनको कई बार पूछताछ करने के लिए विजिलेंस कार्यालय फिरोजपुर में बुलाया गया था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले विजिलेंस कई बार पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी से पूछताछ कर चुकी है।

उनके आवास की पैमाइश भी विजिलेंस टीम ने की थी। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई पूर्व मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई को जेल तक भी जाना पड़ा है।