पंजाबः स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, लड़के-लड़कियां काबू, देखें वीडियो

पंजाबः स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, लड़के-लड़कियां काबू, देखें वीडियो

बठिंडाः स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। इस दौरान स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेश्वरी चौक के पास स्पा सेंटर में रेड की। इस दौरान मौके पर पुलिस ने 4 लड़कों और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। 

मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेश्वरी चौक के पास स्पा सेंटर की आड़ में कुछ लोग देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं, तभी उन्होंने मौके पर रेड कर दो लड़कियां और 4 लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।