पंजाबः आप विधायक गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला, 15 पर मामला दर्ज

पंजाबः आप विधायक गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला, 15 पर मामला दर्ज

जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव चक्क जानीसर में हमला हुआ है। इस दौरान विधायक गोल्डी बराड़ के पैर पर चोट लगी है। गोल्डी बराड़ ने अकाली वर्करों पर हमला करने आरोप लगाए हैं। दरअसल, गोल्डी कंबोज शनिवार को अधिकारियों के साथ गांव चक जानीसर के लोगों के लिए लगाए गए शिविर में पहुंचे थे, जहां एक छप्पड़ के लिए आई ग्रांट के मुद्दे पर उनका और अकाली दल के नेताओं के बीच विवाद हो गया।

विधायक का आरोप है कि मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दविंदर सिंह बब्बल के साथियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच मिस्टर गोल्डी के पैर में चोट आई है और कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस संबंध में पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।