पंजाब : 2 कारों की भीष्ण टक्कर, मौ'त, देखें वीडियो

पंजाब :  2 कारों की भीष्ण टक्कर, मौ'त, देखें वीडियो

होशियारपुर/ सोनू थापर : बीती रात 2 कारों की भीष्ण टक्कर में एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 50 के एमसी गुरमीत सिद्धू ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे के करीब जगजीवन राम पुत्र चरण दास निवासी प्रताप नगर नलोईयां अपनी कार नंबर PB-07 R-5552 मेँ सवार हो बाई पास पुल की तरफ से आपने घर प्रताप नगर नलोईयां जा रहा था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांडा की तरफ से एक कार नंबर HP-55 A-6506 मेँ सवार व्यक्ति तेज रफ्तार से आ रहा था व हिमाचल की तरफ जब मुड़ने लगा तो सिआज कार की सेंट्रो कार से टक्कर हो गई।

इस टक्कर में सेंट्रो कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए व पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक आपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गया है। मृतक जगजीवन राम के वेल्डिंग का काम कर अपने घर का गुजारा करता था। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।