वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया
ऊना/सुशील पंडित:पूर्व कर्मचारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर बुधवार को राजनेता, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी, विधायक देवेंद्र भुट्टों, पूर्व विधायक ओपी रत्न, भाजपा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद, इंडस विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. संजय कुमार बहल, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर बग्गा, ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार भाग सिंह अटवाल, मास्टर चमन लाल चौधरी, भाजपा राज्य सचिव सुमीत शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, श्याम सिंह मिनहास, भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिभा बाली, राज्य उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा, पार्षद रचना शर्मा, कमलेश मेहता, भाजपा नेत्री संजना चौहान, कल्पना शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता केसी वर्मा, शेष मोहन  दिलावर, संतोख सिंह, जिप उपाध्यक्ष केपी शर्मा, जिप सदस्य सुशील कालिया, शिव सहोड, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा देवी, देसराज मोदगिल, सीएमओ डा. एसके वर्मा, रेडक्रॉस के संरक्षक सुरिंदर ठाकुर, फायर ब्रिगेड यूनियनर के जिला प्रधान मुकेश जसवाल आदि ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर स्व. हरिओम भनोट को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बधाया।