फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

महाराष्ट्र : रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में कई यात्रियों को बुरी तरह से घायल होने की भी आशंका है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हादसा आज शाम को हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।'