इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौ'त, 5 अस्पताल में भर्ती

इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौ'त, 5 अस्पताल में भर्ती
बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले के डोंगशिंडियन गांव में गुरुवार तड़के एक स्वनिर्मित इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी सिन्हुआ न स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना एक इलेक्ट्रिक साइकिल में आग लगने के बाद हुई। चाओयांग जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार आग को तड़के 3:43 बजे तक बुझा दिया गया और 54 लोगों को बचा लिया गया।