महिलाओं पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली स्मृति ईरानी के मुंह पर क्यों लगा है ताला: अखिल अग्निहोत्री, देखें वीडियो

महिलाओं पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली स्मृति ईरानी के मुंह पर क्यों लगा है ताला: अखिल अग्निहोत्री, देखें वीडियो

युवा कांग्रेस ने लांच किया "सुपर शक्ति शी" प्रोग्राम

ऊना/ सुशील पंडित : युवा कांग्रेस के अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। देश की महिला अब स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। केंद्र सरकार का महिला सशक्तिकरण विभाग आखिर क्यों खामोश हुआ है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हो हल्ला मचाने वाली स्मृति ईरानी देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अब चुप क्यों बैठी है।
देश के सबसे खूबसूरत राज्य मणिपुर को जलता हुआ देख प्रधानमंत्री का मुंह क्यों नहीं खुल रहा है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस "सुपर शक्ति शी" प्रोग्राम लॉन्च करके देश व प्रदेश की सभी महिलाओं को एकजुट करेंगे और भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों को मुहंतोड़ जबाव देंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के हर खंड में आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत महिला शक्ति को एकत्रित व एकजुट करके केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करके उन्हें कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपी जाएगी।