पंजाबः पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत, जानें शेड्यूल

पंजाबः पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत, जानें शेड्यूल

अमृतसरः अमृतसर-पुरानी दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस 22488 अपने समय मुताबिक, 6 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। अमृतसर रेलवे स्टेशन से पहली बार सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए अपने समय अनुसार 8 बजकर 20 पर रवाना हुई है। बता दें कि 30 जनवरी को अमृतसर से दिल्ली के लिए ट्रायल बेस पर चलाया गया था। जो सफल रहने के बाद इसे छह जनवरी से रेगुलर करने की घोषणा की गई थी।

उस समय जालंधर कैंट स्टेशन से रेल गाड़ी के चलने का समय सुबह 9.12 बजे तय किया गया था। वहीं अमृतसर से ट्रेन का समय सुबह 8 बजकर 20 मिनट शेड्यूल है। इस बीच ट्रेन में यात्रियों को बैठा देखा जा सकता है। गौरतलब है कि यह वंदे भारत प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ कर छह दिन चलेगी। शताब्दी की तर्ज पर आने वाले समय में ट्रेन के किराए में बदलाव हो सकता है। ऑनलाइन बुक किए गए टिकट को ई टिकट कहा जाता है. वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद अगर कंफर्म नहीं होता तो इनवैलिड हो जाता है। इसको आसान भाषा में समझा जाए तो अगर आपका ई टिकट वेटिंग में है तो आप यात्रा नहीं कर सकते हैं।