पंजाब : पार्टी कार्यालय में ले जाया जा रहा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर

पंजाब : पार्टी कार्यालय में ले जाया जा रहा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे पीएम मोदी

चंडीगढ़ : फोर्टिस अस्पताल से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के शव को एंबुलेंस से चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय ले जाया जा रहा है। यहां पर अंतिम दर्शन को पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल वीरवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि 27 अप्रैल को पैतृक गांव में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा।