जालंधर लोकसभा उपचुनाव : सुशील रिंकू 42 हजार वोटों से आगे

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : सुशील रिंकू 42 हजार वोटों से आगे

जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड से आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 216315 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 173899 वोटों से चल रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा 111551 वोटों से चल रहे हैं और अकाली बसपा 99679 से चल रहे हैं।  सुशील रिंकू 42416 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुशील रिंकू रिकॉर्ड वोटों से आगे चल रहे हैं। 50 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।