चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी शनिवार को चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। ऐसे में कुछ देर में आप पार्टी की पीएसी की मीटिंग शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई और 30-35 नामों की सूची तैयार करके आगामी मंत्रणा के लिए पार्टी की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है, जिसकी शनिवार को बैठक होगी।
पीएसी की बैठक शनिवार को 11 बजे होगी और संभावना है कि 12-साढ़े बारह बजे तक पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। वहीं सीएम भगवंत मान भी कुछ देर में कपूरथला हाउस से रवाना होंगे और अरविंद केजरीवाल के पहुंचेगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया के बाद उम्मीद है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।
सीएम ने कहा कि पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा विधायकों के साथ-साथ पहली बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की है और जिनके नामों पर सहमति बनी है, उसकी सूची आगामी चर्चा व उचित फैसले के लिए पार्टी की तय प्रक्रिया के तहत पालिटिकट अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है। बता दें कि शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।
