लुधियाना : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डी. आर. आई.) की जोनल यूनिट लुधियाना ने फगवाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए कथित नशा तस्करी के नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अमृतसर की तरफ से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली।
इस दौरान 4 आरोपियों के कब्जे से 5.6 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.2 करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। डी. आर. आई. की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।