चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। BJP नेता रवनीत बिट्टू ने जानकारी दी है। उनका 20 दिन में यह दूसरा दौरा होगा। वे मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर कार्यक्रम में जाएंगे।
बीते दिन अमित शाह ने झोटे की हत्या को लेकर पंजाब सरकार से जवाब भी मांगा था। वहीं शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग दौरे को पंजाब चुनाव के साथ जोड़ रहे है तो कुछ परिवार के प्रति संवेदना के साथ जोड़ रहे है। भाजाप ने 2027 में पंजाब में सरकार बनाने का भी ऐलान किया हुआ है।
इससे पहले के दौरे अमित शाह ऐलान करते हुए गए थे कि मैं आज पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूं कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर हम नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है नशे के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की रक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और कानून का ऐसा राज, जिसमें कोई भी नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर न हो।
