चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने स्ट्रेटजी बनाने जुट गई है। इसके तहत पार्टी की ओर से दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान समेत पार्टी की शीर्ष लीडरशिप शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
दिल्ली में आयोजिक पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। दिल्ली में हुई इस बैठक में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसी बैठक में प्रत्याशियों की पहली सूची पर मोहर लगाई जा रही है। बता दें कि कोई भी पार्टी आम तौर पर इतनी जल्दी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं करती है। ज्यादातर पार्टियां चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही अपने प्रत्याशियों को ऐलान करती हैं।
हालांकि पहले चर्चा थी की नवंबर को दूसरे सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों की सूची जैरी करेगी। आम आदमी पार्टी का मानना है कि प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद उन्हें चुनाव प्रचार का ज्यादा समय मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सर्वे भी करवाया था। ऐसे में कई विधायकों के टिकट कट भी सकते हैं।
पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि संभावित उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क का पर्याप्त समय मिल जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में हुई बैठक में चुनाव पर रणनीति को लेकर चर्चा हुई। यह भी विचार किया गया कि किन मौजूदा विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। साथी ही आप को पार्टी के अंदर असंतोष का भी ध्यान रखना है। चुनाव से पहले विवादों की वजह से नुकसान होने की भी संभावना रहती है। खास तौर पर जिनकी टिकट काटा जाता है उनमें असंतोष उभरकर सामने आता है।
