Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtराष्ट्रीय एकता दिवस पर CM Saini ने दिलाई एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM Saini ने दिलाई एकता की शपथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संकल्प लिया था, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सरदार पटेल ने भारत को जोड़ा था और अब हमारा दायित्व है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करें।

मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की उपाधि उन्हें अंग्रेजों ने नहीं दी थी। सरदार पटेल को किसानों ने उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर ‘सरदार’ की उपाधि दी थी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का भाव कितना आवश्यक है।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से सभी परिचित हैं। आजादी के समय देश अनेक रियासतों में बंटा हुआ था और ऐसे में देश को एकजुट रखना तथा उसका प्रशासन चलाना बड़ी चुनौती थी। सरदार पटेल की दृढ़ता, क्षमता और कुशलता का ही परिणाम था कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क...

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के मद्देनजर यातायात पाबंदियां लागू

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि...

Punjab News: आप पार्टी से टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह, दलजीत ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली...

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले में प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ अंबाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए...