Hocky Champion Trophy 2026
ChandigarhPunjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, नए आदेश जारी

Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, नए आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सर्दी का मौसम शुरू होते ही पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव हो गया। ऐसे में 2 नवंबर से स्कूलों का समय बदला जाएगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। नए शेड्यूल के तहत स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे।

प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। यह व्यवस्था 28 फरवरी तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये आदेश लागू होंगे। पंजाब में शैक्षणिक सत्र के दौरान मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में 3 बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं।

इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं। वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं। सर्दियों के दौरान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान...

Punjab News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी, कमेटी ने कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में स्थित...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रमेश...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए। मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी...