Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय :...

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। उन्होंने भारत के लौह पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक असाधारण व्यक्तित्व की धनी नेता थीं, जो अपने साहस, दृढ़ संकल्प और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़े निर्णय लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व ने भारतीय इतिहास में एक निर्णायक अध्याय जोड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। इनमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्व रियासतों के शासकों के प्रिवी पर्स की समाप्ति तथा वर्ष 1971 में भूमि स्वामित्व सीमा संबंधी उपायों का कार्यान्वयन प्रमुख हैं। इन निर्णयों का उद्देश्य आर्थिक असमानताओं को कम करना, सार्वजनिक क्षेत्र को सुदृढ़ करना तथा विकास का लाभ समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचाना था।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मतदान का अधिकार स्वतंत्रता के बाद देश की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है और इसकी हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतों में हेराफेरी और चुनावी अनियमितताओं से जुड़े आरोप गंभीर विषय हैं, जिनकी पारदर्शी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन मुद्दों को उठा रही है और चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के किसी भी कथित प्रयास के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज करवा रही है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Bigg Boss 20 में स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 8 हॉटस्पॉट्स चिह्नित, लगाए जा रहे CCTV, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक...

Bigg Boss 20 में स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे से झगड़ा...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा...