Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtअमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत शून्य-शुल्क का लाभ उठाने के लिए यूके के कारोबारों के लिए पंजाब को एक प्रमुख निर्माण केंद्र के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने इन्वेस्ट पंजाब में चंडीगढ़ स्थित ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समेरीग्लो के नेतृत्व वाले एक उच्च स्तरीय ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता की।

इस प्रतिनिधिमंडल में एल्बा समेरीग्लो के अलावा ब्रिटिश हाई कमीशन के व्यापार पर प्रथम सचिव डॉ. निकोलस ग्रीबिट और वरिष्ठ व्यापार सलाहकार अनूप नारायण शामिल थे। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने पंजाब के उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और यू.के. की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने संबंधी राज्य की तैयारियों को उजागर किया। इस दौरान एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट और उद्योग-आधारित कौशल विकास जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की गई।

अमन अरोड़ा ने कहा कि उत्तर भारत के प्रवेश द्वार के रूप में पंजाब की रणनीतिक स्थिति इसे यू.के. के कारोबारों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा, “पंजाब केवल भारत का अन्नदाता ही नहीं है, बल्कि यह आधुनिक उद्योग और नवाचार केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। यू.के. के प्रतिनिधिमंडल के साथ हमारी बातचीत भारत-यू.के. सी.ई.टी.ए. के तहत व्यापक अवसरों का लाभ उठाने पर केंद्रित थी। एग्री-बिजनेस और इंजीनियरिंग में पंजाब की क्षमताएं यू.के. की विशेषज्ञता के लिए स्वाभाविक रूप से अनुकूल हैं।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध माइनिंग पर 1,845 FIR दर्ज: मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर 1,845 FIR दर्ज: मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मंत्री बरिन्दर...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत जालंधर जिला प्रशासन द्वारा...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया जागरूक ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा संचालित सुरक्षित बचपन...