अनंतपुरः आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक स्कूल में भयानक हमला हुआ है। जिसमें 21 साल का युवक पावर चेन-सॉ (आरी) लेकर एक क्लास में घुस गया, जहां उसने एक छात्रा पर आरी से हमला कर दिया, जिसका इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
Chainsaw से क्लासरूम में छात्रा पर हमलाः प्रपोजल मना करने से था नाराज
#ChainsawAttack #SchoolAttack #StudentSafety #CrimeNews https://t.co/lXER4R0r4d— Encounter News (@encounternews2) October 31, 2026
प्राथमिक जांच के अनुसार हमलावर युवक छात्रा (गोपिका) का दूर का रिश्तेदार है। वह काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसे खुद से दूर रहने और माता-पिता से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो उसने रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी युवक जिला परिषद हाई स्कूल की कक्षा में सीधे घुस गया और बाकी छात्रों के सामने ही छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर चेन-सॉ से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आई लक्ष्मी नाम की एक अन्य छात्रा भी इस हमले में घायल हो गई।
पीड़िता को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि जब ये घटना पेश आई तब टीचर क्लास में पढ़ा रहे थे। अचानक युवक ने हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद स्कूल में बच्चे सहमे हुए है। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
