जालंधरः शहर वासियों ने नम आंखों से परिवार के 6 लोगों को दी अंतिम विदाई, देखें Live
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 12 में देर रात घर में आग लगने के कारण परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना 7 महीने पहले खरीदे गए डबल डोर फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण हुई थी। इस घटना की पुष्टि एसएचओ ने आज की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि फ्रिज के कंप्रेशर की गैस लीक होने के दौरान धमाका हुआ जिसमें परिवार बुरी तरह से झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद आज सुबह इंद्रपाल घई की भी सुबह मौत हो गई।
इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छाई हुई है। इस घटना में परिवार के 7 मेंबरों में से एक बुजर्ग महिला ही बची है। परिवार सहित रिश्तेदारों और इलाकानिवासियों का रो- रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा। इस घटना को लेकर आज शहर वासियों ने नम आंखों से उन्हें अतिंम विदाई दी। वहीं इस घटना को लेकर आईपीएस आदित्य ने कहा कि फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। जबकि हादसे में मरने वालों की पड़ोसी महिला ने इस घटना को लेकर आज सिविल अस्पताल के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते ना तो व्हील चीयर मुहैय्या करवाई और ना ही उन्होंने कोई बेड खाली दिया जहां पर वह बच्चे का ईलाज कर सकें। जिसके बाद वह बच्चे को ईलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले गए। जहां ईलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई। महिला का कहना है कि अगर समय रहते बच्चे का ईलाज हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं इस मामले को लेकर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अगर इस घटना के दौरान कोई भी डॉक्टर दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।