गली में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो 

गली में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो 

वहडाला सहकारी सभा सचिव के सिर में लगी थी गोली, पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले हुई मौत 

ऊना/ सुशील पंडितः जिला ऊना के गांव वहडाला में गली नाली के निर्माण को लेकर हुए विवाद में गोली चला दी गई। गोली गांव के ही सहकारी सभा के सचिव के सिर में  लगी है। सचिव को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गोली लगने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 

घटना के तुरंत बाद गोली चलाने वाला अपने बेटे के साथ मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद पाल राणा पुत्र सुखदेव सिंह गांव वहडाला के ही वार्ड 3 और 4 के बीच गली में यहां पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। वह भी मौके पर मौजूद थे। निर्माण कार्य को लेकर पड़ोस में रहने वाले प्रमोद सिंह राणा ने अपने घर से ही पहले एक फायर किया। इसी बीच पाइप लाइन को लेकर प्रमोद पाल राणा और प्रमोद सिंह राणा के बीच कहा सुनी हो गई।

आरोपी तुरंत बाहर आया और उसने प्रमोद पाल राणा को सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों ने घायल प्रमोद पाल राणा को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।